श्री हनुमान चालीसा | Shri Hanuman Chalisa PDF in Hindi | Hanuman Chalisa Hindi Lyrics PDF Download

Hanuman chalisa in hindi | hanuman chalisa pdf download | hanuman chalisa pdf in english | hanuman chalisa in hindi download|hanuman chalisa hindi meaning pdf | jai hanuman chalisa lyrics in hindi| hanuman chalisa hindi mai




हनुमान चालीसा भगवान बजरंग बली (हनुमान जी) को प्रसन्न करने व हमारे आसपास की बुरी शक्तियों को दूर रखने आदि कही कारणो से पड़ी जाती है ।

                  हनुमान जी केसरी व माता अंजना के पुत्र है उन्हें पवनपुत्र भी कहा  जाता है,  क्यू की उनको वायु देव के पुत्र भी कहा जाता है । इन्हे सारे देवों से कही सारी शक्तिया प्राप्त हुए है, और ये महादेव के अवतार भी मानें जाते है इन्ही सब कारणों और शक्तियों के कारण इन्हें महाबली भी कहा जाता है।

                  जिनसे अच्छे अच्छे असुर भी भयभीत होते है ,और भूत -प्रेत आत्माएँ भी इनसे डरती है इसीलिए हमें जब भी डर लगता है या हमें जब भी कोई बुरी शक्तियों का एहसास होता है तो हम तुरंत हनुमान चालीसा पड़ना चालू कर देते है, चाहें हमें अच्छे से हनुमान चालीसा याद है या नहीं।

   तो इन्ही सब  बातों को ध्यान में रखते  हुए हम आपके लिए पूरी हनुमान चालीसा अर्थ सहित लेके आए है, जिसे आप पड़ सके और याद करना भी आसान हो इसके लिए निचे दिए गए p . d  f   file पे क्लिक करके पूरी हनुमान चालीसा को डाउनलोड कर सकते है ।


                 हनुमान चालीसा  के शुरुवात में और अंत में बहुत ही अच्छे दोहें है हनुमान चालीसा की शुरआत भी दोहें  पढ़कर की जाती है ,और हनुमान चालीसा के पाठ का समापन भी दोहें पड़के  ही की जाती है ।तो दोस्तों आपको हमारा ये पोस्ट केसा लगा कमेंट करके जरूर बताए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससें सभी इसका लाभ उठा सकें यही हमारी गुजारिश है । 

              हनुमान जी आपकी और आपके परिवार की हमेशा रक्षा करे और उनका आशीर्वाद हमेंशा आप पर बना रहे यही हनुमानजी से हमारी प्रार्थना है ।     


Hanuman chalisa in hindi


|| दोहा ||

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मन मुकुर सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥

अर्थ :-     मैं श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूली से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के कीर्ति यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल अर्थात धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्रदान वाला है।



बुद्धिहीन तनु जानिकै सुमिरौं पवनकुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार॥

अर्थ :-    हे पवन-कुमार, मैं आपको ध्यान करता हूं। आप जानते हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। कृपा कीजिये और आप मुझे शारीरिक बल, सद्‍बुद्धि एवं ज्ञान प्रदान कीजिये और मेरे दुखों व दोषों का नाश कर दीजिए।

|| चौपाई ||



जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

अर्थ :-      श्री हनुमान जी की जय हो। हे प्रभु, आपका ज्ञान और गुण सागर समान अथाह है। हे कपीश्, आपकी जय हो! तीनों लोकों, भूलोक, स्वर्ग लोक, और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है।



रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
अर्थ :-      हे श्री राम दूत अंजनीपुत्र पवनसुत, आप अतुलित बल के भंडार हैं|


महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
अर्थ :-      हे महावीर बजरंग बली, आपका पराक्रम विशेष है| आप कुमति को दूर करते है, और निर्मल बुद्धि वालों के साथी और संगी है।


कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
अर्थ :-    आपका स्वर्ण जैसा शरीर है, और आप सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।


हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
अर्थ :-     आप हाथों में बज्र और ध्वजा लिए हुए हैं | आपके कन्धे पर मूंज के जनेऊ सुशोभित है।


संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
अर्थ :-    हे केसरी नंदन आप प्रभु शंकर जी के अवतार है, आपके यश और पराक्रम की वन्दना पूरे जगत में होती है।


विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
अर्थ :-     आप सभी प्रकार की विद्याओं से परिपूर्ण, अत्यंत गुणवान और चतुर हैं | प्रभु श्री राम के कार्यों के हेतु आप सदा आतुर रहते हैं।


प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।
अर्थ :-     आप प्रभु श्री राम जी की कथा सुनने मैं अत्यंत आनद लेते हैं| श्री राम, माता सीता और लक्षमण जी आपके ह्रदय में बसते हैं।


सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
अर्थ :-    आपने अपना बहुत सूक्ष्म रूप सीता जी को दिखलाया और विकराल रूप धारण करके लंका को जलाया।


भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
अर्थ :-    आपने अति विशाल रूप धारण करके राक्षसों का संघार किया और प्रभु श्री रामचन्द्र जी के कार्यों को सफल किया।


लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
अर्थ :    आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्षमण जी के प्राण बचाये, हर्षित होकर श्री रघुवीर ने आपको हृदय से लगा लिया।


रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
अर्थ :-      श्री रघुपति ने आपकी बहुत प्रशंसा की और आपको अपने प्रिय भाई भरत के सामान माना।


सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
अर्थ :-     आपका यश हज़ारों मुखो से गाने योग्य है। यह कहकर श्री राम ने आपको अपने हृदय से लगा लिया।


सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
अर्थ :-     श्री सनक आदि ऋषि, ब्रह्मा आदि देवता और मुनि, नारद मुनि जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सभी आपका गुण गान करते है।


जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
अर्थ :-    यमराज, कुबेर, दिग्पाल, कवि, विद्वान आदि अर्थात कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते है।


तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
अर्थ :-   आपने प्रभु श्रीराम से मिलवा कर सुग्रीव जी के ऊपर उपकार किया | जिसके कारण वह राजा बने।


तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
अर्थ :-    आपके सुझाव का विभिषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है।


जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
अर्थ :-   जो सूर्य इतने सहस्त्र योजन दूरी पर है कि उस पर पहुंचने के लिए युग लगे। उन सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया।


प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
अर्थ :-   आपने प्रभु श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुंह में रखकर अथाह समुद्र को लांघ लिया, आपके लिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।


दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
अर्थ :-    इस जगत के कठिन से कठिन काम भी आपकी कृपा से सहज हो जाते है।


राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
अर्थ :-   प्रभु श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, आपके आज्ञा बिना किसी को वहां प्रवेश नहीं मिलता है।


सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
अर्थ :-   जो कोई भी आपकी शरण में आते है, उन्हें सभी आनन्द प्राप्त होता है, जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का भी डर नहीं रहता है।


आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
अर्थ :-    आपके तेज को सिवाय आपके कोई नहीं रोक सकता, आपके हुंकार से तीनों लोक कांप जाते है।


भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
अर्थ :-    जहां महावीर हनुमान जी का नाम सुनाई आ जाता है, वहां भूत, पिशाच पास भी नहीं आते है।


नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
अर्थ :-   वीर हनुमान जी! आपके नाम का निरंतर जप करने मात्र से प्राणिओ सब रोग खत्म हो जाते है और सारी पीड़ा को आप हर लेते है।


संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
अर्थ :-   हे हनुमान जी! जो कोई भी आपका मन, कर्म और वचन से ध्यान करता है, उनको सब संकटों से आप छुड़ाते है।


सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
अर्थ :-   सबसे तपस्वी व श्रेष्ठ राजा श्रीराम है, उनके सभी कार्यों को आपने सहज ही कर दिया।


और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
अर्थ :-   आपके पास मनोरथ ले कर आने वालो को जीवन के सभी फलों की प्राप्ति होती है


चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
अर्थ :-    आपका प्रताप चारो युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग में फैला हुआ है, आपकी प्रसिद्धि से सारा जगत प्रकाशमान है।


साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
अर्थ :-    साधु- संतों की आप रक्षा करते है, असुरों का विनाश करते है। और श्रीराम के आप दुलारे हैं॥


अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
अर्थ :-    आप आठ सिद्धि और नौ निधियों के दाता हैं, यह वरदान आपको जानकी माता ने दिया है।


राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
अर्थ :-  आपके पास सारे कष्टों का नाश करने वाले राम नाम की औषधि है। आप सदा श्री रघुपति जी के सेवक बने रहें॥


तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अर्थ :-   आपका भजन करने से भक्त श्रीराम को प्राप्त करते है और उनके जन्म जन्मांतर के दुख दूर हो जाते है।


अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
अर्थ :-   आपका भक्त अंतिम काल में श्री राम धाम वैकुण्ठ को जाता है | जहां जन्म लेकर वह हरि-भक्त कहलाता है


और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
अर्थ :-    हे हनुमान जी! आपके भक्त को अन्य किसी देवता को चित में रखने की आवश्यकता नहीं रहती। आपकी सेवा से सब सुखों की प्राप्ति होती है ||


संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
अर्थ :-   जो महावीर श्रीहनुमान जी का सुमिरन करता रहता है, उसके सब संकट कट जाते है और सारी पीड़ा मिट जाती है।


जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
अर्थ :-    हे हनुमान गोसाईं! आपकी सदा ही जय हो, जय हो, जय हो! आप मुझ पर कृपालु श्री गुरुदेव के समान कृपा कीजिए।


जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
अर्थ :-   जो कोई सौ बार हनुमान चालीसा का पाठ करेगा वह अपने सभी बंधनों से छूट जाएगा और उसे महा सुख की प्राप्ति होगी।


जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
अर्थ :-   जो यह हनुमान चालीसा को पढ़ता है उसको सिद्धि प्राप्त होती है, भगवान शंकर इस बात के साक्षी है।


तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।

अर्थ :-  स्वामी श्री तुलसीदास जी कहते हैं, मैं सदा श्री हरि का चेला हूँ, हे नाथ! आप मेरे हृदय में निवास कीजिये॥


|| दोहा ||

पवनतनय संकट हरन मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप॥
अर्थ :-  हे पवनपुत्र, संकटमोचन, मंगलमूर्ति हनुमान जी, आप देवताओं के देवता श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण जी सहित मेरे हृदय में निवास कीजिये॥





Hanuman Chalisa In English And With Description In English




Doha

Shri Guru Charan Sarooja-raj Nija manu Mukura Sudhaari
Baranau Rahubhara Bimala Yasha Jo Dayaka Phala Chari..1...

Meaning :-   After cleansing the mirror of my mind with the pollen Nij mane mukure sudhar dust of holy Guru's Lotus feet. I Profess the pure, Varnao Raghuvar Vimal Jasu untainted glory of Shri Raghuvar which bestows the fourJo dayaku phal char fold fruits of life.(Dharma, Artha, Kama and Moksha).



Budhee-Heen Thanu Jannikay Sumirow Pavana Kumara
Bala-Budhee Vidya Dehoo Mohee Harahu Kalesha Vikaara..2..

Meaning :- Fully aware of the deficiency of my intelligence, I Sumirau Pavan Kumar concentrate my attention on Pavan Kumar and humbly Bal budhi Vidya dehu mohe ask for strength, intelligence and true knowledge to Harahu Kalesa Vikar relieve me of all blemishes, causing pain. 


Chaupai

Jai Hanuman gyan gun sagar
Jai Kapis tihun lok ujagar..1..

Meaning :- Victory to thee, O'Hanuman! Ocean of Wisdom-All Jai Kapis tihun lok ujagar hail to you O'Kapisa! (fountain-head of power,wisdom and Shiva-Shakti) You illuminate all the three worlds (Entire cosmos) with your glory.



Ram doot atulit bal dhama
Anjaani-putra Pavan sut nama..2..

Meaning :-  You are the divine messenger of Shri Ram. The Anjani-putra Pavan sut nama repository of immeasurable strength, though known only as Son of Pavan (Wind), born of Anjani.



Mahabir Bikram Bajrangi
Kumati nivar sumati Ke sangi..3..

Meaning :-  With Limbs as sturdy as Vajra (The mace of God Indra) Kumati nivar sumati Ke sangi you are valiant and brave. On you attends good Sense and Wisdom. You dispel the darkness of evil thoughts.



Kanchan varan viraj subesa
Kanan Kundal Kunchit Kesha..4..

Meaning :-  Your physique is beautiful golden coloured and your dress Kanan Kundal Kunchit Kesa is pretty. You wear ear rings and have long curly hair.



Hath Vajra Aur Dhuvaje Viraje
Kaandhe moonj janehu sajai..5..

Meaning :-  You carry in your hand a lightening bolt along with a victory Kandhe moonj janehu sajai (kesari) flag and wear the sacred thread on your shoulder.



Sankar suvan kesri Nandan
Tej prataap maha jag vandan..6..

Meaning :-  As a descendant of Lord Sankar, you are a comfort and pride Tej pratap maha jag vandan of Shri Kesari. With the lustre of your Vast Sway, you are propitiated all over the universe.



Vidyavaan guni ati chatur
Ram kaj karibe ko aatur..7..

Meaning :-  You are the repository of learning, virtuous and fully accomRam kaj karibe ko aatur plished, always keen to carry out the behest's of Shri Ram



Prabu charitra sunibe-ko rasiya
Ram Lakhan Sita man Basiya..8..

Meaning :-  You are an ardent listener, always so keen to listen to the Ram Lakhan Sita man Basiya narration of Shri Ram's Life Stories. Your heart is filled withwhat Shri Ram stood for. You therefore always dwell in the hearts of Shri Ram, Lakshman and Sita.



Sukshma roop dhari Siyahi dikhava
Vikat roop dhari lank jarava..9..

Meaning :-  You appeared before Sita in a Diminutive form and spoke to Vikat roop dhari lanka jarava her in humility. You assumed an awesome form and struck terror by setting Lanka on fire.



Bhima roop dhari asur sanghare
Ramachandra ke kaj sanvare..10..

Meaning :-  With over-whelming might you destroyed the Asuras Ramachandra ke kaj sanvare (demons) and performed all tasks assigned to you by Shri Ram with great skill



Laye Sanjivan Lakhan Jiyaye
Shri Raghuvir Harashi ur laye..11..

Meaning :-  You brought Sanjivan (A herb that revives life) and restored Shri Raghuvir Harashi ur laye Lakshman back to life, Shri Raghuvir (Shri Ram) cheerfully embraced you with his heart full of joy.

 

Raghupati Kinhi bahut badai
Tum mam priye Bharat-hi-sam bhai..12..

Meaning :-  Shri Raghupati (Shri Ram) lustily extolled your excellence and Tum mam priye Bharat-hi sam bhai said: "You are as dear to me as my own brother Bharat." 



Sahas badan tumharo yash gaave
Asa-kahi Shripati kanth lagaave..13..

Meaning :-  Thousands of living beings are chanting hymns of your glories; Us kahi Shripati kanth lagaave saying thus, Shri Ram warmly hugged him (Shri Hanuman)



Sankadhik Brahmaadi Muneesa
Narad-Sarad sahit Aheesa..14..

Meaning :-  When prophets like Sanka, even the Sage like Lord Brahma, Narad Sarad sahit Aheesa the great hermit Narad himself, Goddess Saraswati and Ahisha (one of immeasurable dimensions).



Yam Kuber Digpaal Jahan te
Kavi kovid kahi sake kahan te..15..

Meaning :-  Even Yamraj (God of Death) Kuber (God of Wealth) and the Kavi kovid kahi sake kahan te Digpals (deputies guarding the four corners of the Universe) have been vying with one another in offering homage to your glories. How then, can a mere poet give adequate expression of your super excellence. 



Tum upkar Sugreevahin keenha
Ram milaye rajpad deenha..16..

Meaning :-  You rendered a great service to Sugriv. You united him with Ram milaye rajpad deenha Shri Ram and he installed him on the Royal Throne.



Tumharo mantra Vibheeshan maana
Lankeshwar Bhaye Sub jag jana..17..

Meaning :-   By heeding Tumharo mantra Vibheeshan mana your advice, Vibhishan became Lord of Lanka. This is known Lankeshwar Bhaye Sub jag jana all over the Universe.



Yug sahastra jojan par Bhanu
Leelyo tahi madhur phal janu..18..

Meaning :-  On your own you dashed upon the Sun, which is at a fabulous Leelyo tahi madhur phal janu distance of thousands of miles, thinking it to be a sweet luscious fruit.



Prabhu mudrika meli mukh mahee
Jaladhi langhi gaye achraj nahee..19..

Meaning :-  Carrying the Lord's Signet Ring in your mouth, there ishardly any wonder that you easily leapt across the ocean.



Durgaam kaj jagath ke jete
Sugam anugraha tumhre tete..20..

Meaning :-  The burden of all difficult tasks of the world become light Sugam anugraha tumhre tete with your kind grace.



Ram dwaare tum rakhvare
Hoat na agya binu paisare..21..

Meaning :-  You are the sentry at the door of Shri Ram's Divine Abode. Hoat na agya binu paisare No one can enter it without your permission,



Sub sukh lahae tumhari sar na
Tum rakshak kahu ko dar naa..22..

Meaning :-  All comforts of the world lie at your feet. The devotees enjoy all Tum rakshak kahu ko dar na divine pleasures and feel fearless under your benign Protection. 



Aapan tej samharo aapai
Teenhon lok hank te kanpai..23..

Meaning :-  You alone are befitted to carry your own splendid valour. All the Teenhon lok hank te kanpai three worlds (entire universe) tremor at your thunderous cal



Bhoot pisaach Nikat nahin aavai
Mahavir jab naam sunavae..24..

Meaning :-  All the ghosts, demons and evil forces keep away, with the Mahavir jab naam sunavai sheer mention of your great name, O'Mahaveer!!



Nase rog harae sab peera
Japat nirantar Hanumant beera..25..

Meaning :-  All diseases, pain and suffering disappear on reciting regularly Japat nirantar Hanumant beera Shri Hanuman's holy name.

 

Sankat se Hanuman chudavae
Man Karam Vachan dyan jo lavai..26..

Meaning :-  Those who remember Shri Hanuman in thought, words and deeds Man Karam Vachan dyan jo lavai with Sincerity and Faith, are rescued from all crises in life.



Sab par Ram tapasvee raja
Tin ke kaj sakal Tum saja..27..

Meaning :-  All who hail, worship and have faith in Shri Ram as the Supreme Tin ke kaj sakal Tum saja Lord and the king of penance. You make all their difficult tasks very easy.

 

Aur manorath jo koi lavai
Sohi amit jeevan phal pavai..28..

Meaning :-  Whosoever comes to you for fulfillment of any desire with faith Sohi amit jeevan phal pavai and sincerity, Will he alone secure the imperishable fruit of human life.



Charon Yug partap tumhara
Hai persidh jagat ujiyara..29..

Meaning :-  All through the four ages your magnificent glory is acclaimed far Hai persidh jagat ujiyara and wide. Your fame is Radiantly acclaimed all over the Cosmos.



Sadhu Sant ke tum Rakhware
Asur nikandan Ram dulhare..30..

Meaning :-  You are Saviour and the guardian angel of Saints and Sages and Asur nikandan Ram dulhare destroy all Demons. You are the angelic darling of Shri Ram.

 

Ashta-sidhi nav nidhi ke dhata
As-var deen Janki mata..31..

Meaning :-  You can grant to any one, any yogic power of Eight Siddhis Us var deen Janki mata (power to become light and heavy at will) and Nine Nidhis (Riches,comfort,power,prestige,fame,sweet relationship etc.) This boon has been conferred upon you by Mother Janki.

 

Ram rasayan tumhare pasa
Sada raho Raghupati ke dasa..32..

Meaning :-  You possess the power of devotion to Shri Ram. In all rebirths Sada raho Raghupati ke dasa you will always remain Shri Raghupati's most dedicated disciple.



Tumhare bhajan Ram ko pavai
Janam-janam ke dukh bisraavai..33..

Meaning :-  Through hymns sung in devotion to you, one can find Shri Ram Janam janam ke dukh bisravai and become free from sufferings of several births.



Anth-kaal Raghuvir pur jayee
Jahan janam Hari-Bakht Kahayee..34..

Meaning :-  If at the time of death one enters the Divine Abode of Shri Ram, Jahan janam Hari-Bakht Kahayee thereafter in all future births he is born as the Lord's devotee.



Aur Devta Chit na dharehi
Hanumanth se hi sarve sukh karehi..35..

Meaning :-  One need not entertain any other deity for Propitiation, as Hanumanth se hi sarve sukh karehi devotion of Shri Hanuman alone can give all happiness.



Sankat kate-mite sab peera
Jo sumirai Hanumat Balbeera..36..

Meaning :-  One is freed from all the sufferings and ill fated contingencies of Jo sumirai Hanumat Balbeera rebirths in the world. One who adores and remembers Shri Hanuman.



Jai Jai Jai Hanuman Gosahin
Kripa Karahu Gurudev ki nyahin..37..

Meaning :-  Hail, Hail, Hail, Shri Hanuman, Lord of senses. Let your victory Kripa Karahu Gurudev ki nyahin over the evil be firm and final. Bless me in the capacity as my supreme guru (teacher).



Jo sat bar path kare kohi
Chutehi bandhi maha sukh hohi..38..

Meaning :-  One who recites Chalisa one hundred times, becomes free from the Chutehi bandhi maha sukh hohi bondage of life and death and enjoys the highest bliss at last.

 

Jo yah padhe Hanuman Chalisa
Hoye siddhi sakhi Gaureesa..39..

Meaning :-  All those who recite Hanuman Chalisa (The forty Chaupais) Hoye siddhi sakhi Gaureesa regularly are sure to be benedicted. Such is the evidence of no less a witness as Bhagwan Sankar.



Tulsidas sada hari chera
Keejai Nath Hridaye mein dera..40..

Meaning :-  Tulsidas as a bonded slave of the Divine Master, stays perpetually at Keejai Das Hrdaye mein dera his feet, he prays "Oh Lord! You enshrine within my heart & soul."

 

Doha

Pavan Tanay Sankat Harana 
Mangala Murati Roop
Ram Lakhana Sita Sahita 
Hriday Basahu Soor Bhoop..41..

Meaning :-  Oh! conqueror of the Wind, Destroyer of all miseries, you are a Mangal murti roop. symbol of Auspiciousness. Ram Lakhan Sita sahit, Along with Shri Ram, Lakshman and Sita, reside in my heart. Hrdaye basahu sur bhoop. Oh! King of Gods. 

Hanuman Chalisa pdf Download

आज हमने आपको sankat mochan hanuman chalisa का पाठ अर्थ के साथ बताया है अगर आप भी hanuman chalisa pdf download , sankat mochan hanuman chalisa pdf,
hanuman chalisa pdf hindi, Hanuman Chalisa Hindi Lyrics pdf डाउनलोड चाहते हो तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हो ।


Hanuman Chalisa pdf Download

 Click here





Post a Comment

0 Comments